लखनऊ से पुणे के बीच चलने वाली वीकली पुणे एक्सप्रेस (02099-02100) 14 जुलाई से 27 अक्तूबर तक चलेगी। इस अवधि में पुणे से हर मंगलवार और लखनऊ से पुणे के लिए हर बुधवार को चलेगी। इस ट्रेन से पुणे की यात्रा करने वालों के लिए रिजर्वेशन शुरू कर दिए गए हैं। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी।
रेलवे ने कानपुर सेंट्रल होकर अमृतसर से कटिहार के बीच चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस के संचालन का फैसला लिया है। यह ट्रेन 26 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन का गाजियाबाद में स्टापेज फिलहाल खत्म कर दिया गया है। ट्रेन नंबर 05733 कटिहार से 26 जुलाई को रात 10:45 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 7:55 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन दोपहर 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 05734 29 जुलाई को सुबह 8:25 बजे अमृतसर से चलेगी। दूसरे दिन रात 12:25 बजे कानपुर आएगी। पांच मिनट बाद रवाना होगी और उसी रात 10:10 बजे कटिहार पहुंचेगी।