फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: अमित शाह बोले- सपा की सरकार बनी तो रुक जाएगा मंदिर निर्माण

Sun, 26 Dec 2021 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

शाह ने उपलब्धियां बताते हुए कहा कि बंद पड़ी केन बेतवा योजना, झांसी में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर ने विकास को रफ्तार दी है। बुंदेलखंड में विकास के कार्य अब अनवरत चलते रहेंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी माहौल में रविवार को पहली बार उरई पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 मिनट में बुंदेलों में जोश भर गए। उन्होंने सपा-बसपा की नीतियों पर हमला बोला। कहा- प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण रुक सकता है।
विज्ञापन


इसलिए फिर से भाजपा की सरकार बनवानी होगी। उन्होंने जनसमूह से बुंदेलखंड की सभी सीटें जिताने का संकल्प लिया। जीआईसी मैदान में आयोजित सभा में अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया। वीर छत्रसाल और वीरांगना लक्ष्मीबाई की धरती को नमन करते हुए कहा कि देश जानता है बुंदेलखंड बलिदानियों की धरती है।

अब यहां की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता तय कर चुके हैं कि भाजपा को जिताएंगे और प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें दिलाकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि बैट्समैन अच्छा हो तो चौका तो लगता ही है। अब तो मोदी और योगी के रूप में दोनों छोर पर अच्छे बैट्समैन हैं।
विज्ञापन


इसलिए इस प्रदेश में फिर जीत का चौका लगेगा। बुआ और बबुआ जातिवाद की राजनीति करते हैं। तीन तलाक और राम मंदिर के निर्माण के फैसले से दोनों गुस्सा हैं। इनसे सचेत रहने की जरूरत है। शाह ने उपलब्धियां बताते हुए कहा कि बंद पड़ी केन बेतवा योजना, झांसी में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर ने विकास को रफ्तार दी है। बुंदेलखंड में विकास के कार्य अब अनवरत चलते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें