फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईवे पर हादसे में अमेरिकी महिला और नेपाल का पादरी घायल, कोलकाता से दिल्ली लौटते समय हुई घटना

Sat, 24 Aug 2019 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल अमेरिकी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खागा कौशांबी बार्डर के कनवार कस्बे के पास शनिवार को कार सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना बचाने में अनियंत्रित हुई कार फिसलते हुए खंदक में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों में अमेरिकी महिला समेत दो लोग घायल हो गए। कार सवार कोलकाता से दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सभी लोग बाद में ट्रेन से दिल्ली को रवाना हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती कार सवार नेपाल के गोरखा पालूमतार बड़नाला निवासी अमृत परियार (40) ने बताया कि वह लोग चर्च निर्माण व धार्मिक कार्यों के सिलसिले में कोलकाता गए थे। काम निपटाने के बाद सभी लोग दिल्ली लौट रहे थे।

 
विज्ञापन

अमृत परियार डिवाइन नेशन फेलोशिप चर्च ललितपुर काठमांडू के पादरी भी हैं। उन्होंने बताया कि कार में अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया में रहने वाली केरोलिन वॉकर (67), दिल्ली के मेहरौली निवासी प्रकाश दास, दिल्ली ग्रीन पार्क के दनियाल सिंह व सूरज भी थे। केरोलिन वॉकर कालेज की रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। वह एनजीओ संचालक भी हैं।

धार्मिक कार्य के सिलसिले में इन दिनों भारत आई हैं। अमृत परियार कार चला रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे हल्की बारिश हो रही थी। निर्माणाधीन हाईवे पर सामने से ट्रक आते देखकर कार में ब्रेक लगाई। बारिश की वजह से कार फिसलती चलती गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे।

जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएमएस डा. प्रभाकर पांडेय ने घायलों का हाल चाल जाना। उनका इलाज कराने के बाद प्रशासन की मदद से अमेरिकन एंबेसी को सूचना भेजी गई। खागा कोतवाल चिंरजीव मोहन ने बताया कि हादसा कौशांबी बार्डर पर कनवार के पास हुआ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें