फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे पर पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली दो गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2019 08:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पुलिस से मुठभेड़ के बाद फंसी बदमाशों की कार दिखाते एसएसपी इटावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के शिक्षक यतेंद्र पटेल की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कानपुर-इटावा हाईवे पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से एक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिरोजाबाद जिले के रहने वाले दोनों हत्यारोपियों में 25-25 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन


टैक्सी चालक ये दोनों बदमाश सवारी को लूटकर उनकी हत्या कर देते थे। जालौन जिले के नंदीगांव थाना क्षेत्र के सुदूपुरा गांव निवासी शिक्षक यतेंद्र पटेल चकरनगर ब्लॉक के सगरा गांव के स्कूल में तैनात थे। यतेंद्र 12 को राजस्थान से बकेवर आते समय लापता हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस से मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
उनका शव 13 अगस्त को टूंडला खेतों में पड़ा मिला था। हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई थीं। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने शनिवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाशों की सूचना पर सुबह करीब नौ बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर बकेवर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी की।

कार सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश शिवकुमार उर्फ चिंटू यादव पुत्र भीष्म नारायण उर्फ रामबाबू निवासी सभापुर थाना निधौलीकला जिला एटा घायल हो गया।

दूसरे बदमाश सोनू माहेश्वरी पुत्र दिनेश कुमार निवासी गढ़ीअड्डा कल्याणपुर कासगंज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने दावा किया कि इन्हीं बदमाशों ने यतेंद्र पटेल की हत्या की थी। बदमाशों की कार से शिक्षक का बैग और तौलिया मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें