फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेफर करने के डेढ़ घंटे बाद अस्पताल से मिली एंबुलेंस

विज्ञापन
फोटो- 8-जिला अस्पताल में भर्ती बालक के पास मौजूद उसकी मां। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के बसहर गांव के शारदा प्रसाद के चार वर्षीय पुत्र मानवेंद्र को डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया। परेशान परिजनों ने एंबुुलेंस को फोन किया लेकिन डेढ़ घंटे बाद उन्हें एंबुलेंस मिल पाई। इस दौरान ऑक्सीजन के सहारे बालक इमरजेंसी वार्ड में तड़पता रहा।
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद मरीज और डॉक्टर के फोन पर बातचीत कराने के बाद भी तीमारदारों को 108 एंबुलेंस के लिए लगभग डेढ़ घंटे का इंतजार करना पड़ा। बसहर गांव के शारदा प्रसाद ने बताया कि बुधवार की सुबह उसके पुत्र की अचानक तबियत खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद गंभीर दशा में प्रयागराज रेफर कर दिया।
बालक के पिता ने आरोप लगाया कि कई बार फोन करने और डॉक्टर से बातचीत कराने के बाद भी लगभग डेढ़ घंटे तक वह एंबुलेंस के लिए भटकता रहा। इस संबंध में 108 एंबुलेंस के मंडल प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कई बार फोन किया गया लेकिन सभी एंबुलेंस रनिंग में होने और खाली न होने से कुछ देरी हुई है इसके बाद 102 एंबुलेंस बुलाकर मरीज को प्रयागराज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें