फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये अमावस्या लाएगी आपके जीवन में बदलाव, जरा सी चूक दुर्भाग्य को देगी न्योता

Fri, 13 Jul 2018 09:25 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
आषाढ़ मास की अमावस्या इस बार 13 जुलाई को पड़ रही है। इस दिन विधि-विधान से किया गया पूजन अक्षय पुण्य देता है। वहीं अंजाने में की गयी गलती दुर्भाग्य को न्योता देती है। एेसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- यह कार्य देगा शुभ फल... 
 
विज्ञापन

यह कार्य देगा शुभ फल 

2 of 5
डेमाे पिक
- हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें। एेसा करने से घर धन-धान्य से भर जाएगा। 
- जरूरत मंदों को दान अवश्य दें। एेसा करने से मन चाहे फल की प्राप्ति होगी। 
- उड़द की छिलके वाली दाल, काला कपड़ा, तला हुआ पदार्थ एवं दूध गरीबों में दान करें, एेसा करने से शनि की कुदृष्टि व पितृदोष से छुटकारा मिल जाएगा। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- भूलकर भी न करें ये कार्य... 
विज्ञापन

भूलकर भी न करें ये कार्य 

3 of 5
डेमाे पिक
- अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है। 
- किसी भी भिक्षुक को घर से खाली हाथ न जाने दें। 
-  अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- पूजन विधि... 

पूजन विधि

4 of 5
डेमाे पिक
गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें। उसमें सात वस्तुओं के मिश्रण काले तिल, जौं, चावल, गाय का घी, चंदन पाउडर, गुड़, देशी कपूर, कण्डा से हवन सामग्री सामग्री तैयार करें। घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर आहुति मंत्र जपते हुए 11 बार आहुति दें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आहुति मंत्र

5 of 5
डेमाे पिक
- ऊं कुल देवताभ्यो नमः
- ऊं ग्राम देवताभ्यो नमः
- ऊं ग्रह देवताभ्यो नमः
- ऊं लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
- ऊं विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें