फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपों में रुके अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं में दहशत, बोले एयरपोर्ट का नजारा रेलवे स्टेशन जैसा

Sun, 04 Aug 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में कानपुर से गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आतंकी हमले की आशंका के चलते अमरनाथ यात्रा रोके जाने के बाद से वहां के कैंपों में रुके लोगों में दहशत का माहौल है। शहर के भी कुछ श्रद्धालु वहां रुके हुए हैं। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि सेना बसों द्वारा श्रद्धालुओं को जम्मू तक धीरे-धीरे पहुंचा रही है।
विज्ञापन


वापस आने के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट मेें श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। एयरपोर्ट का नजारा रेलवे स्टेशन जैसा है। शिवाला कैलाश मंदिर निवासी रमाकांत त्रिवेदी, संतोष मिश्रा, मोहित मिश्रा, शैलेश अग्रवाल, प्रांजुल मिश्रा, मनीष, कल्लू समेत यहां से 22 श्रद्धालु अमरनाथ गए हैं।

कल्लू ने बताया कि बाबा अमरनाथ के दर्शन तो अच्छे से हो गए हैं, बस अब घर पहुंचने का इंतजार है। सेना ने बस की व्यवस्था कराई है, जिससे वे लोग शनिवार रात जम्मू पहुंच गए। यहां से उन्होंने कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ ली है। गोविंद नगर निवासी अजय गुप्ता व पत्नी रक्षा गुप्ता ने बताया कि वे लोग श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


बोले यहां की भीड़ देखकर वे लोग दंग रह गए। उन लोगों की फ्लाइट शाम की थी। रात मेें दिल्ली पहुंच गए। बता दें शुक्रवार दोपहर तीन बजे अमरनाथ यात्रा बंद कर दी गई है। श्री बाबा अमरनाथ लंगर सेवा समिति के बड़े भइया ने बताया कि इस बार शहर से करीब 10 हजार भक्त यात्रा पर गए थे। अधिकांश भक्त दर्शन करके लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें