आजकल की भागदौड़ भरी जीवन शैली में योग शरीर के लिए रामबाण का काम कर रहा है। अनुलोम-विलोम, ताड़ासन समेत अन्य क्रियाओं से शरीर स्वस्थ रहता है, दिनभर ऊर्जा का संचार बना रहता है। -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण
रोग मुक्ति के लिए योग को दिनचर्या में स्थान दें। इससे जीवन में स्फूर्ति और चेहरे पर ताजगी आती है। योग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। -पीयूष अग्रवाल, निर्देशक, एमएचपीएल इंडिया
ग्रीनपार्क में योगाभ्यास के साथ निरोगी रहने का संकल्प
ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साह और उमंग नजारा दिखा। सुबह ठंडी हवाओं ने योग के संगम ने हर मन और तन को प्रफुल्लित कर दिया। एक साथ दो हजार से ज्यादा शहरवासियों योग क्रियाएं कर वातावरण को योगमय कर दिया। आर्ट ऑफ लिविंग के योग गुरु ने योग क्रिया कराई।
कई आसान समेत कराई योग क्रियाएं
सुबह छह बजे से योग उत्सव की शुरुआत स्टेडियम में मसाज रैली के साथ शुरू हुई। उन्होंने त्रिकोणासन, नटराज आसन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन सहित कई योग क्रियाएं कराई। इस मौके पर प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी, प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव, महापौर प्रमिला पांडेय, डीएम राकेश कुमार, सीडीओ सुधीर कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
योग के बताए फायदे, करवाए आसन
स्वरूपनगर स्थित एमराल्ड गार्डन में योग शिविर लगाया गया। इसमें योगाचार्य आशुतोष बाजपेयी ने लोगों को कुंडलियां जागृत करने के विधान के बारे में बताया। कहा कि नियमित योग किया जाए, तो तमाम रोग दूर हो जाते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन गुप्ता ने कहा कि यदि नियमित योग किए जाए, तो कमर, घुटने, गर्दन, स्पाइन आदि की बीमारी नहीं होगी। अमेरिका से आए सुधांशु श्रीवास्तव व रचना श्रीवास्तव ने योग की क्रियाओं की सराहना की।