फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्टिंग: नियमों का ‘पैग’ बनाकर सड़क पर गटक रहे शराब, आला अधिकारियों के दावों की उड़ रहीं धज्जियां

Mon, 08 Jan 2024 04:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर रोक के आदेश की अमर उजाला ने रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में पड़ताल की, तो असलियत सामने आ गई। यह तब है जब पुलिस कार-ओ-बार तो ट्रैफिक पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का दम भर रही है।
विज्ञापन
खुले में शराब पीते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सर्द मौसम में पुलिस के निर्देशों पर शराब के शौकीनों का कोई असर नहीं है। शहर की सड़कों पर खुलेआम लोग कार-ओ-बार चला रहे हैं। शराब ठेके से लेकर रेस्टोरेंट और ढाबों के बाहर ही सड़क किनारे कार खड़ी कर लोग जाम पर जाम छलका रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर रोक के आदेश की अमर उजाला ने रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में पड़ताल की, तो असलियत सामने आ गई। लोग खुलेआम शराब पीते मिले। यह तब है जब पुलिस कार-ओ-बार तो ट्रैफिक पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का दम भर रही है।

विज्ञापन

स्थान: चार खंभा चौराहा, फजलगंज
समय : रात 9:17 बजे
चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर कारों का रेला लगा हुआ था। ऐसा लगा जैसे मानों किसी इवेंट के लिए वाहन खड़े हों। कार के अंदर ही लोग नॉन वेज मंगवाकर शराब के साथ खाते मिले। वहीं, रेस्टोरेंट के बाहर फुटपाथ पर भी मयखाना बना हुआ था और लोग जाम पर जाम छलका रहे थे।

स्थान: लालबंगला, चकेरी
समय: रात 8:55 बजे
लालबंगला चौकी से चंद कदम दूर स्थित शराब व बीयर के ठेके के बाहर ही महफिल सजी हुई थी। शराब खरीद रहे लोगों को वहीं पर ही नमकीन के पैकेट भी उपलब्ध कराए जा रहे थे। ग्राहक शराब खरीदकर बाहर ही पीने में मशगूल थे और चंद कदम पर मौजूद पुलिस का कोई डर नहीं था।

स्थान: जूही बंबुरिया
समय: रात 9:42 बजे
सचान चौराहे से केशवनगर जाने वाली नहर रोड पर अंग्रेजी शराब और बीयर के ठेके हैं। इन दोनों ही ठेकों के बाहर करीब चालीस- पचास की संख्या में पियक्कड़ वाहन खड़े कर शराब पीते दिखे। वहीं दुकान के बाहर भी फुटपाथ पर कुछ लोग हाथ में बीयर लेकर सिगरेट के छल्ले उड़ाते रहे। इस बीच गाड़ी निकालने को लेकर दो युवकों के बीच हाथापाई हो गई। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर दोनों को भेज दिया।

स्थान: कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन
समय: रात 10:07 बजे
जीटी रोड स्थित कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन को ही शराबियों ने मयखाने में तब्दील कर दिया है। मेट्रो स्टेशन के नीचे जीटी रोड किनारे की ग्रीन बेल्ट की दीवार को शराबियों ने टेबल बना रखा था। उसी टेबल पर बीयर और नमकीन रखी हुई थी और लोग आपस में चर्चा कर महफिल का मजा ले रहे थे। यह तब था जब सौ मीटर के अंदर ही पुलिस का बिठूर तिराहे पर जमावड़ा रहता है।

क्या कहते हैं नियम
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा तीन महीने की सजा का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना अपराध है और इसके लिए सजा का प्रावधान है। शराब पिलाने वालों और स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  -नीलाब्जा चौधरी, जेसीपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें