कानपुर में अमर उजाला की ओर से आयोजित फन-टास्टिक टाइमपास प्रतियोगिता में लोगों का जोश देखते ही बन रहा है। हर दिन अलग-अलग शहर के लोग प्रतिभाग कर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। अगर आप भी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो 2 से 3 मिनट का वीडियो बनाकर भेजें। अगर आपका वीडियो सबसे अलग और इनोवेटिव हुआ तो अमर उजाला उसे अमर उजाला फेसबुक पेज पर अपलोड करेगा, जिसको क्यूआर कोड स्कैन करके देख सकते हैं। वीडियो में कोई एडिट नहीं होना चाहिए।
इस नंबर पर भेजें वीडियो
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 9335031193 पर अपना वीडियो भेजें। वीडियो के साथ नाम, पता और मोबाइल नंबर जरूर लिखें। अधिक जानकारी के लिए इसी नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। टिक टॉक या अन्य किसी एप से वीडियो ना बनाएं।
30 अप्रैल के विजेता
देविका सिंह, शास्त्री नगर (कविता)
विनेश शाक्य, केशवपुरम (कविता)
सुषमा गुप्ता, परेड (कविता)
रोहन कुमार, मसवानपुर (गायन)
शाम्भवी मिश्रा, कल्याणपुर (गायन)
सुनीता मिश्रा, आज़ाद नगर (वाद यंत्र के साथ गायन)
आरव सिंह, कल्याणपुर (डांस)
प्राची सिंह, यशोदा नगर (डांस)
स्वीकृति राजपूत, कानपुर (क्राफ्ट)
संस्कृति राजपूत, कानपुर (क्राफ्ट)
दीपाली यादव, आवास विकाश हंसपुरम (क्राफ्ट)