फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Foundation: सिलहरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, डॉक्टर बोले- बदलते मौसम में न बरतें लापरवाही

Mon, 30 Oct 2023 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat: शिविर में उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल के डॉ. आरके तिवारी, मोना दीक्षित व रुपेश गुप्ता की टीम ने 140 मरीजों का ब्लड प्रेशर और सुगर, छह मरीजों की सीबीसी जांच, 55 मरीजों की आंखों की जांच और 20 लोगों की ब्लड ग्रुप जांच करने के साथ दवाईयां दी।
विज्ञापन
शिविर में मरीजों का उपचार करते डाॅक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरते खानपान में विशेष ध्यान रखें। यह बातें कानपुर देहात में राजपुर कस्बे के सिलहरा गांव में रविवार को आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में मां उर्मिला हॉस्पिटल और उजाला सिग्नस हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों से कही।

विज्ञापन

शिविर में उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल के डॉ. आरके तिवारी, मोना दीक्षित व रुपेश गुप्ता की टीम ने 140 मरीजों का ब्लड प्रेशर और सुगर, छह मरीजों की सीबीसी जांच, 55 मरीजों की आंखों की जांच और 20 लोगों की ब्लड ग्रुप जांच करने के साथ दवाईयां दी। नेत्र विशेषज्ञ रुपेश गुप्ता ने मोतियाबिंद व आंखों में मांडे के मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी।
शिविर में उर्मिला हॉस्पिटल और फिक्की फ्लो व एमडी पैथलैब की कंचन श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। शिविर का उद्घाटन सपा के जिला महासचिव पवन कटियार ने किया। इस दौरान शिविर आयोजक कपिल सिंह, पूर्व प्रधान संतराम, मदन, मानवेन्द्र सिहं समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें