कोरोना महामारी और डेंगू के बढ़े संक्रमण के बीच विश्व रक्तदान दिवस पर महादानियों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इनमें अधिकारी, मेडिकल छात्र, स्वयं सेवी और रक्तदान संगठनों से जुड़े युवा एवं नागरिक शामिल रहे। परंपरा बरकरार रखते हुए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने अबकी भी रक्तदान के महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने रक्तदान को बहुत ही पुनीत कार्य बताते हुए शिविर आयोजन की सराहना की। रक्तदान के लिए 60 पंजीकरण हुए। 21 ने रक्तदान किया।
शुक्रवार को पहली अक्टूबर रक्तदान दिवस पर मंडल मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अलग-अलग स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुए। मेडिकल कॉलेज में चित्रकूटधाम मंडल परिक्षेत्र के महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मेडिकल कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार वर्मा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की बांदा यूनिट अध्यक्ष डॉ. मो. रफीक, डॉ. शबाना रफीक (एमडी), सेवर्स आफ लाइफ संरक्षक डॉ. शेख सादी जमां व अध्यक्ष सलमान खां आदि शामिल रहे।
आईजी और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने रक्तदानियों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चिराग फाउंडेशन और रफीक नर्सिंगहोम की ओर से डॉ. शबाना रफीक ने रक्तदानियों को आयरन टॉनिक और स्वल्पाहार भेंट किया। उधर, जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. वीके तिवारी और सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद्र ने शिविर का उद्घाटन किया। ब्लड बैंक के डॉ. एसके बाजपेयी, रक्तकोष प्रभारी डॉ. विनीत सचान, सहित लैब टेक्नीशियन शशांक खैरवार, अनुराग पांडे, पीआरओ प्रमोद द्विवेदी, आशीष कुमार, पंकज जायसवाल, आसिम खां, प्रमोद यादव, मो. नौशाद खां, संजय, विनय कुमार आदि शामिल रहे।
ये हैं महादानी
राजकीय मेडिकल कॉलेज : सेवर्स ऑफ लाइफ संगठन : अपूर्व निगम (कटरा), नितिन मतानी (कैलाशपुरी), राजा भैया (अलिहा), अभिषेक राज गुप्ता (सब्जी मंडी), स्वतंत्र गुप्त (महेश्वरी देवी)।
मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस छात्र व स्टाफ : आलोक सिंह, शिल्पा चौरसिया, अजय सरोज, भवानी शंकर, विजय कुमार, गोविंद प्रसाद, अजय सिंह पटेल, मुकेश सिंह, निखिल सिंह, सौरभ मिश्रा।
जिला अस्पताल में महादानी : उपायुक्त एनआरएलएम कृष्ण करुणाकर पांडेय (विकास भवन), नवीन सिंह (बिलगांव), आसिम खां (ब्लड बैंक), श्याम बहादुर पाल (सर्वोदय नगर), धीरेंद्र गौतम (स्वराज कालोनी) रवींद्र अनुरागी (सर्वोदय)।
रक्तदान शिविरों में ये रहे मौजूद
मेडिकल कॉलेज : डॉ. फहीमुद्दीन (एचओडी पैथालॉजी), डॉ. हर्ष भार्गव, डॉ. अर्पणा, डॉ. शरतचंद्र, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. सुरेश, डॉ. भाष्कर, रिजवान अली (अध्यक्ष रोटी बैंक), संजय काकोनिया, स्वीकृति, राधिका, अश्वनी, रामबाबू, उमेश, विश्राम सागर, कुबेर कुमार शामिल रहे। सेवर्स लाइफ टीम ने अध्यक्ष सलमान खां सहित कमल आहूजा, शफकत खां, अशफाक अहमद, जीशानुल हक, अभय सिंह, कृष्णा, अखिलेश, कविता निगम, मंताश, अकील, रियाज, सरफराज और आदित्य आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष सलमान और मेडिकल कॉलेज के डॉ. नीरज यादव को भी सम्मानित किया गया।
सामाजिक संस्था का रक्तदान शिविर आज
शनिवार को स्वैच्छिक मवई बाईपास के नजदीक मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र हरियाणा (कबीरपंथी सामाजिक संस्था) स्वैच्छिक रक्तदान आयोजन करेगी। जिला संयोजक कृष्णकांत दास (पचनेही) व रामप्रकाश दास ने बताया कि 2 अक्तूबर को प्रदेश के हर जिले में यह कैंप लगाए जा रहे हैं। बांदा में अब तक 22 भक्तों की सूची रक्तदान के लिए तैयार कर ली गई है।
।