फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Divyaang Mela: दिव्यांगता जांच शिविर कल...अवसर का लाभ उठाएं, सीएमओ की टीम प्रमाणपत्र भी बनाएगी

Tue, 06 Feb 2024 01:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा-आठ स्थित केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला दिव्यांग जांच शिविर का कल आयोजन होगा। इसमें सीएमओ की टीम शिविर में दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनाएगी।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के उपकरण उपलब्ध कराने के लिए सात फरवरी को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन, केडीएमए और जिला प्रशासन के बैनर तले शिविर केडीएमए इंटरनेशनल बर्रा-आठ में लगेगा।

विज्ञापन

शिविर में आने से पहले दिव्यांगजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। सीएमओ की टीम शिविर में दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनाएगी। केंद्र सरकार की ओर से अभी तक 21 तरह की शारीरिक दिव्यांगता को मान्यता दी गई है। दिव्यांगजन जिनके पास दिव्यांगता प्रमाणपत्र नहीं है।
उन्हें swavlamban-card.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। शिविर में दिव्यांगजन दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यूडीआईडी कार्ड) आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (22500 रुपये मासिक से कम आय का हो) लेकर आएं। ग्राम प्रधान और सभासद का प्रमाण पत्र भी मान्य होगा।

विज्ञापन

कृत्रिम अंग उपकरण के लिए नाप भी ली जाएगी
इसके साथ ही लाभार्थी पासपोर्ट साइज का एक फोटो भी अपने साथ लाएं। शिविर में मोटराइज्ड साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र के लिए परीक्षण होगा। इसके साथ ही लाभार्थियों के लिए कृत्रिम अंग उपकरण के लिए नाप भी ली जाएगी।

ये लोग हैं अपात्र
जो पात्र 11 जनवरी के दिव्यांग कैंप में आए थे, उन्हें इस दिव्यांग जांच शिविर में आने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा वे भी न आएं, जिन्हें तीन साल के अंदर एलिम्को से उपकरण मिल चुके हैं।
विज्ञापन

शिविर से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें
  • संजय सान
  • मो.न.- 9336200355
  • खास- यूआईडी कार्ड नहीं बने हैं, तो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें