अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम के तहत उन्नाव में 50 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। अमर उजाला की ओर से मेधावियों को सम्मान मिला तो सब चहक उठे। उन्नाव डीएम के हाथों से मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित कराया गया। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेधा का लोहा मनवाने वाले इंटरमीडिएट के तीन मेधावियों के दाखिले व तैयारी के सिलसिले में जिले से बाहर होने पर उनके अभिभावकों को सम्मान भेंट किया गया।
शहर के पूरन नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम देवेंद्र पांडेय ने कहा कि अमर उजाला की यह अच्छी पहल है। मेडल, प्रशस्तिपत्र छात्रों के हौसले को बढ़ाते हैं। छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है। ताकि उनके अंदर भाव पैदा हो कि मैं कुछ करूं। आज बड़ी दौड़ है, अधिक प्रतिस्पर्धा है।
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञान चाहे जितना हो जब तक समझ नहीं आता तब तक सब बेकार है। लीग से हटकर काम करना चाहिए। कॉलेज के निदेशक वेणुरंजन भदौरिया ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ब्रजेंद्र सिंह ने किया। प्रभात सिन्हा कार्यक्रम में शामिल रहे।
बच्चों की सफलता पर छलके खुशी के आंसू
डीएम देवेंद्र पांडेय ने सफलता के टिप्स देकर मेधावी बच्चों को आशीर्वाद दिया तो अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मेधावी छात्र अंकित के पिता त्रिभुवन, आयुषी के पिता रामदास चौहान, शास्वत तिवारी के पिता विवेक तिवारी की आंखें खुशी में नम हो गईं।
भविष्य ज्योति कार्यक्रम में इन बच्चों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल
यूपी बोर्ड- शिखा सिंह, अंशी यादव, आयुषी सिंह, आदित्य कुशवाहा, शिवानी यादव, अंजली पटेल, राहुल शर्मा, प्रगति तिवारी, दिव्यांकर सिंह चौहान, कासिम अली, अंकिता शर्मा, अरुणिमा सिंह।
सीबीइएसई- आर्यन द्विवेदी, अंजली यादव, सारिका सिंह, वैभव बाजपेई, श्रेयांश तिवारी, श्रीष शुक्ला, स्मिता वर्मा, वैष्ण्वी तिवारी।
आइसीएसई- अतिया अजहर, आयुष गुप्ता, अर्पिता सिंह, काव्या शुक्ला, एकांश सिंह भदौरिया, अभय सिंह, प्रतीक कुमार, वैभव सिंह।
इंटरमीडिएट
यूपी बोर्ड- आशीष पटेल, अनुपमा, तान्या सिंह, शुभागिंनी गुप्ता, पूर्निता सिंह, नितिन साहू, देवांश सिंह, शुभम कुशवाहा, शास्वत तिवारी, शुभम सिंह, शिवम पांडेय।
सीबीइएसई- जिगिशा सिंह, प्रखर मिश्रा, श्रेया सेंगर, प्रियंका यादव।
आईएससी- असरा अजहर, निखिल चौरसिया, दीपांजलि वर्मा।