फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान छात्रों को प्रेरित करता है पूर्व छात्र सम्मेलन : प्रो. सुधांशु

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में सोमवार को 2000–2002 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मेलन हुआ। यहां विद्यार्थियों ने अपने अनुभव, सफलता और जीवन यात्रा साझा की।
विज्ञापन


वर्तमान छात्रों को कॉरिअर निर्माण और कुशल नेतृत्व के बारे में बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. सुधांशु पांडिया ने कहा कि पूर्व छात्र सम्मेलन न केवल पूर्व छात्रों के योगदान को सम्मानित करता है बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित करता है कि वह उत्कृष्टता प्राप्त कर विवि का नाम रोशन करें।

पूर्व छात्रों में विशाखा सिंह गौतम (पार्टनर, प्राइम कर्ब, पुणे), जय नारायण शाह (पार्टनर, मिडास कैपिटल, कोलकाता), सौमित्र मोहन (ब्रांच मैनेजर, एचडीएफसी बैंक, गोरखपुर) और सुनील कुमार (एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, हेल्थकेयर टेक्नोवा, गुड़गांव) शामिल रहे।
विज्ञापन


सभी ने विभाग के नए और पुराने भवन का भ्रमण किया और विवि की प्रगति देखकर खुशी जताई। आधुनिक संरचनाओं, तकनीकी सुविधाओं और बेहतर शिक्षण वातावरण की सराहना की।

कैंपस एल्युमिनाई संगठन के निदेशक डॉ. विवेक सिंह सचान ने कहा कि पूर्व छात्रों के सहयोग से वर्तमान विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट में सहयोग दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चारू खान ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रभात द्विवेदी ने किया। मौके पर डॉ. सुधांशु राय, डॉ. अपर्णा कटियार, डॉ. वारसी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें