पत्रकारों से वार्ता करते सलमान खुर्शीद
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपने पितौरा स्थित कैम्प कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सीएए कानून से नागरिकता देने का कोई विरोध नहीं है। धर्म के आधार पर नागरिकता देने का विरोध है।
उन्होंने कहा कि जांच परख कर जो भी पड़ोसी देशों का नागरिक प्रताड़ित है उसे नागरिकता दी जानी चाहिए। पूर्व विदेश मंत्री बोले कि अगर शाहीन बाग में भारत से आजादी का नारा लगाने वालों को सरकार जेल भेजे और पिछड़ेपन व भुखमरी से आजादी मांगने वालों को गले लगा लें तो सारी बात खत्म हो जाएगी।