फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भतीजी की गोदभराई में रिश्तेदारों की विदाई के लिए टिफिन लेकर घर जा रहे युवक की बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। इसमें चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। युवक खेती करके अपने परिवार की गुजर करता था।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव नेकपुर खुर्द निवासी चंद्रपाल (25) पुत्र गंगाराम की भतीजी स्वाती पुत्री इंद्रपाल की गोद भराई रश्म शुक्रवार को हुई। तभी शाम करीब पौने सात बजे वह अपने पड़ोसी परिनाथ (19) पुत्र चंपत के साथ रिश्तेदारों को विदाई में टिफिन देने के लिए शहर से घर लेकर जा रहा था। बाइक जब गुरगांव देवी मंदिर के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे में टकरा गई। घटना के बाद दोनों दूर जा गिरे। आसपास के लोगों ने उन्हें देखा तो तुरंत ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया गया। परिनाथ की हालत गंभीर है।
चंद्रपाल खेती से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी छह साल पहले रेखा देवी से शादी हुई थी। चार बच्चे हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बीबीगंज चौकी प्रभारी मीनेश पचौरी ने बताया कि घटनास्थल से बाइक और घायल को ले गए हैं। पता किया जा रहा है कि वह कहां गए हैं। लोग बाइक खंभे में टकराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें