कानपुर। नौबस्ता चौराहा स्थित आत्माराम चाइल्ड केयर एंड क्रिटिकल केयर अस्पताल पर इलाज के दौरान दवाओं के नाम पर अधिक रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सीएमओ को फोन पर शिकायत की। सीएमओ ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही।
बर्रा निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा का आरोप है कि बेटी प्रिया विश्वकर्मा को 12 सितंबर की रात में पेट में तेज दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। पिता का आरोप है कि अस्पताल में दवाइयां अत्यधिक महंगी दी जा रही थीं। दवाएं बाहर से लाने पर बेटी को अस्पताल से बाहर कर दिया। वहीं अस्पताल प्रबंधक डॉ. कपिल अवस्थी का कहना है कि मरीज की आंत में रिसाव की गंभीर समस्या थी, जिसके लिए हाई एंटीबायोटिक्स और सघन निगरानी की आवश्यकता थी। उन्होंने बेड चार्ज और डिस्काउंट से जुड़े दावों को स्पष्ट करते हुए कहा कि मरीज का इलाज नियमानुसार किया गया है।