कानपुर। फजलगंज स्थित ट्रेडस्टोन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड में पांच से छह करोड़ रुपये की वित्तीय हेराफेरी का मामला सामने आया है। कंपनी के मुख्य शेयरधारक सर्वोदयनगर निवासी कृष्ण कुमार वाधवा ने अपनी बेटी निधि वाधवा और दामाद सन्मित पाटिल समेत छह लोगों पर फर्जी खरीद-बिक्री के बिलों के जरिये रकम हड़पने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि रकम का हिसाब मांगने पर बेटी ने 20 करोड़ रुपये और दिल्ली स्थित फ्लैट देने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर फजलगंज थाने में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले में छह लोगों के खिलाफ गंभीर धारओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद