फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: छात्रा को अगवा करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार...भेजा जेल, किशोरी हो चुकी है बरामद, पिता ने कही ये बात

Sun, 15 Oct 2023 04:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Crime: किशोरी ने परिजनों को बताया कि तीनों आरोपी उसके साथ छेड़खानी करते थे। बागैन नदी पुल से वह उसे बाइक में बैठाकर ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि एसआई संजय मिश्रा की टीम ने मामले के तीनों आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन
जेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में छात्रा को अगवा करने और छेड़छाड़ मामले में आरोपी तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में 11 अक्तूबर को जानकारी दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री कोचिंग पढ़कर घर नहीं लौटी।

विज्ञापन

पिता ने दुबरिया गांव निवासी दानिश, इमरान, गड्डिहा गांव निवासी इरफान पर पुत्री को जबरन अपने साथ ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक बदौसा विजय कुशवाहा ने पुलिस टीम बनाकर किशोरी के पिता को साथ भेजा। इस पर किशोरी को शिवरामपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया।
किशोरी ने परिजनों को बताया कि तीनों आरोपी उसके साथ छेड़खानी करते थे। बागैन नदी पुल से वह उसे बाइक में बैठाकर ले गए थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि एसआई संजय मिश्रा की टीम ने मामले के तीनों आरोपी को पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को भेजा गया जेल
दुबरिया निवासी नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड़ करने उसे बागैन नदी पुल के पास से अगवा करने वांछित अभियुक्त दानिश, इमरान खान, इरफान को दुबरिया मौजे के दतौरा मोड़ यात्री प्रतीक्षालय के पास नेशनल हाइवे पर शनिवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे हिरासत में ले लिया गया। उन्हें भेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें