फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नवंबर तक तीन डिवीजन में सभी मीटर हो जाएंगे प्रीपेड, उपभोक्ताओं को नहीं देना होगा कोई शुल्क

Sat, 29 Oct 2022 11:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

केस्को के तीन डिविजनों में नवंबर तक सभी मीटर प्रीपेड हो जाएंगे। इसके तहत जरीब चौकी, आलूमंडी और बिजलीघर डिवीजन में 28 हजार मीटर प्रीपेड किए जाएंगे। साथ ही, किसी को भी नया कनेक्शन देने पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर ही लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन
केस्को - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सबसे ज्यादा बिजली चोरी और  लाइन लॉस वाले केस्को के तीन डिवीजन जरीब चौकी, आलूमंडी और बिजलीघर डिवीजन में बचे करीब 28 हजार पोस्टपेड मीटरों को नवंबर माह में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों में बदल दिया जाएगा।तीनों डिवीजनों में कुल 99,313 कनेक्शन हैं। इसमें 71,318 स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। 27,995 मीटर अभी पोस्टपेड हैं। इनकी केस्को को मीटर रीडर भेजकर बिलिंग करानी पड़ रही है। नवंबर के अंत तक यह सभी मीटर प्रीपेड हो जाएंगे।

विज्ञापन

साथ ही, इनके कनेक्शन खाते में बैलेंस की जानकारी मोबाइल पर मिलेगी। समय रहते रीचार्ज भी ऑनलाइन करा सकेंगे। जरीब चौकी डिवीजन में चमनगंज, जवाहर नगर और जरीब चौकी सबस्टेशन, आलूमंडी डिवीजन में चीनापार्क, अफीम कोठी, डिप्टी पड़ाव और आलूमंडी सबस्टेशन हैं।

Trending Videos

जबकि बिजलीघर डिवीजन में माल रोड, साइकिल मार्केट, म्योर मिल, आरपीएच ओल्ड, जीआईसी और ग्वालटोली सबस्टेशन हैं। नवंबर के अंत तक इन सबस्टेशनों से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति पहले रुपया, फिर बिजली की तर्ज पर दी जाएगी।

अब नए कनेक्शन पर प्रीपेड मीटर
केस्को मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर अंबेडकर ने बताया कि इन तीनों डिवीजनों में पोस्टपेड मीटरों के हटाकर प्रीपेड मीटर लगाने का अभियान शुरू करा दिया गया है।

इसके एवज में उपभोक्ताओं के किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना है। अगर कोई मांगता है, तो संबंधित डिवीजन के एक्सईएन और टोल फ्री नंबर 18001801912 पर शिकायत करें। नवंबर तक तीनों डिवीजनों को प्रीपेड व्यवस्था से बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में केस्को के अधीन किसी को भी नया कनेक्शन देने पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर ही लगाया जाएगा। पांच किलोवाट या इससे अधिक भार का कनेक्शन पर थ्री फेज मीटर लगाया जाता है। थ्री फेज स्मार्ट मीटर अभी नहीं हैं। लिहाजा पोस्टपेड मीटर बड़े कनेक्शनों पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें