जसवंतनगर। कस्बे में संचालित शराब के ठेकों पर मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कस्बे के बीचो-बीच स्थित देशी शराब के ठेके के बगल में एक किराने की दुकान में शराब पिलाई जा रही थी। इस पर आबकारी टीम ने दुकान संचालक से अनुबंध प्रपत्र भरवाकर कड़ी चेतावनी दी। आबकारी निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि यह अभियान अवैध शराब की बिक्री,ओवर रेटिंग और नियमों के उल्लंघन की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ठेकों पर यह तय किया जा रहा है कि निर्धारित दरों पर ही शराब बेची जाएं और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकांश ठेकों पर कोई बड़ी अनियमितता सामने नहीं आई। सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।