सबसे ज्यादा मेयर सपा जीतेगी
इन चुनावों में सबसे ज्यादा मेयर सपा पार्टी जीतेगी। यह चुनाव 2024 के चुनावों की दिशा तय करेंगे और दिल्ली की सरकार में बदलाव होगा। इस सरकार में कुछ भी नया काम नहीं हुआ है। सपा ने पुलिस की सहायता के लिए डायल 100 की जो व्यवस्था की थी। वह बढ़ाकर यूपी 112 कर दी गई है।
भाजपा में कोई भी नया काम नहीं हो रहा
पुलिस वालों का प्रमोशन कर दिया गया है, जिससे उनकी फीस भी बढ़ गई है। 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था भी समाजवादी पार्टी की देन थी। समाजवादी पार्टी की सरकार में जो सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव थे और काम शुरू हो गया था.. उन्हीं को आगे बढ़ाया गया है। भाजपा सरकार में कोई भी नया काम नहीं हो रहा है।
सपा सरकार की दी सुविधाएं..बंद हो गई हैं
यह सरकार झूठ फैला रही है और लोगों के बीच में नफरत फैलाने का काम कर रही है। प्रदेश में सपा सरकार ने जो सुविधाएं दी थीं, वह बंद हो गई हैं। अस्पतालों में दवाएं नहीं है.. डॉक्टर काम चलाऊ संख्या में ही है। जनता की सुविधा केवल खानापूर्ति तक रह गई है।
सड़कों के गड्ढों और सांड़ों से बचते-बचाते पहुंचे
महंगाई चरम पर है। विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। सरकार कहती है कि महंगाई नहीं बढ़ी है। जिस प्रदेश का मुखिया मोबाइल चलाना नहीं जानता है। वह जनता को गुमराह करने के लिए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनवा रहा है। वह यहां तक किसी प्रकार सड़कों के गड्ढों और सांड़ों के हमले से बचते-बचाते आए हैं।