समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार काे पत्नी अाैर बच्चाें के साथ अपनी भांजी की शादी में शिरकत करने के लिए शहर पहुंचे। पूरा परिवार इस दाैरान एक साथ नजर अाया। अखिलेश ने नव वर-वधु काे आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
2 of 4
अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को पत्नी डिंपल यादव और बच्चों संग अपनी भांजी शिवा यादव और उनके वर अक्षय यादव को आशीर्वाद देने पहुंचे। तिलक नगर के एक होटल में हुए विवाह समारोह में पूरा मुलायम सिंह यादव का कुनबा मौजूद रहा।
विज्ञापन
3 of 4
परिवार के साथ अखिलेश यादव
मुलायम सिंह यादव के सबसे बड़े भाई रतन सिंह यादव की नातिन शिवा यादव की शादी कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री बलराम सिंह यादव के नाती अक्षय यादव के साथ हुआ है। इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेज प्रताप यादव, अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, अंशुल यादव समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।
नवविवाहिता शिवा यादव के सगे मामा सांसद धर्मेंद्र यादव हैं। उनके पिता अंबरीश यादव कानपुर नगर निगम में वर्कशॉप अधिकारी हैं। अखिलेश से मिलने वालों में सपा नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईन खां, विधायक अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी, पूर्व विधायक सतीश निगम, सयुस नगर अध्यक्ष बंटी यादव, अर्पित यादव मौजूद रहे।