फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाेटबंदी में जानें गईं, ना ही आतंकवाद खत्म, ना काला धन वापस आया अाैर एटीएम फिर भी खाली-अखिलेश 

Thu, 19 Apr 2018 07:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार काे अपनी भांजी की शादी में शामिल हाेने के लिए शहर अाए थे। अखिलेश ने कहा है कि केंद्र सरकार की नोटबंदी योजना से सिर्फ नुकसान हुआ है। नोटबंदी के समय बड़े पैमाने पर गरीबों की जानें गईं। देश की अर्थव्यवस्था बेपटरी हो गई और अब भी एटीएम खाली हैं।






 
विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की जवाबदेही है, उन्हें इससे बचना नहीं चाहिए। सरकार के गिनाए नोटबंदी के फायदे गलत साबित हुए। भ्रष्टाचार और आतंकवाद खत्म नहीं हुआ और न ही काला धन वापस आ सका। अखिलेश बुधवार को तिलक नगर के होटल विजय विला में अपनी भांजी शिवा यादव की शादी में वर-वधू को आशीर्वाद देने आए थे।

 
विज्ञापन

3 of 4
डिंपल यादव
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से विदेश को फायदा हुआ है। नोट छापने के लिए विदेशी मशीन मंगवाई, विदेशी कागज मंगवाया और नोट में इस्तेमाल होने वाला रंग भी विदेश से आ रहा है। केंद्र सरकार की जीएसटी योजना से देश की अर्थव्यवस्था और व्यापारियों को संकट में डाला गया है।

 
विज्ञापन

देश के व्यापारी एक्सपोर्ट नहीं कर पा रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ी है। डिफेंस कॉरीडोर बनाने का सपना दिखा रहे हैं। कानपुर और बबीना (झांसी) डिफेंस का बड़ा गढ़ है लेकिन यहां सरकार रोजगार नहीं बढ़ा रही है। सरकार देश की जनता का ध्यान भटका रही है। भाजपा की एक जेब में क्लोरोफॉर्म और दूसरी में अफीम रहती है। इसे सुंघाकर देश के लोगों का ध्यान भटकाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें