फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से इस बच्चे का जन्मदिन मनाकर पीएम मोदी पर तंज कसेंगे अखिलेश यादव, जानिए कौन है ये...

Fri, 08 Nov 2019 01:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
अखिलेश की गोद में खजांची, पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी, लखनऊ स्थित पार्टी के मुख्यालय पर कानपुर देहात के एक बालक का जन्मदिन मनाकर लगातार तीसरे साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसेगी। नोट बंदी के दौरान कानपुर देहात में बैंक की लाइन में जन्में खजांची का आज तीसरा जन्मदिन है। जो समाजवादी पार्टी धूमधाम से मनाएगी।
विज्ञापन


इस बालक का जन्म आठ नवंबर 2016  को देहात में हुआ था। अखिलेश यादव उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वह नोटबंदी का विरोध कर रहे थे। इसीलिए उन्होंने बालक का नाम खजांची रख दिया था। साथ ही एक घर उपहार में दिया था। इस घर की खासियत है कि वह लोहे और कंक्रीट से बना है। यह आवास गांव में नहीं बल्कि दिल्ली से लाकर यहां फिट किया गया था।

अखिलेश हर साल खजांची के जन्मदिन पर भाजपा सरकार को घेरते हैं। खजांची का पैतृक गांव कानपुर का सरदार पुरवा है लेकिन खजांची की मां सर्वेषा देवी ससुराल वालों से तंग आकर अपने मायके अनंतपुर गांव में झोपड़ी में रहा करती थी। नोटबंदी के दौरान सर्वेषा पैसा निकालने बैंक गई थी और लाइन में लगी थी। वही बालक का जन्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें