चुनावी बिगुल बजने के बाद से सियासी घमासान भी तेज होता जा रहा है। आज जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम एक संदेश एक घंटे का टीवी कार्यक्रम शुरू किया वैसे ही अखिलेश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कटाक्ष किया। अखिलेश ने पीएम के इस कार्यक्रम को देश की जनता का ध्यान जमीनी मुद्दों से हटाकर आसमान की ओर भटकाना बताया।
अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि- आज @narendramodi ने खुद को एक घंटे का टीवी और देश का ध्यान जमीनी मुद्दों बेरोजगारी, ग्रामीण संकट, महिला सुरक्षा से दूर कर आसमान की ओर इशारा करने में लगा दिया। लिखा कि डीआरडीओ और इसरो, यह आपकी सफलता है, इसके लिए बधाई। भारत को सुरक्षित बनाने के लिए धन्यवाद।