बिल्हौर (कानपुर)। क्षेत्र के छोटी बाजार जयप्रकाश नगर में ककवन रोड राजकीय पशु चिकित्सालय से जीटी रोड को मिलने वाली सड़क को पशु पालन विभाग बंद कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को विवाद होते बचा।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ संतलाल वर्मा ने बताया कि चिकित्सालय की भूमि पर नगर पालिका के कुछ पदाधिकारियों ने अनाधिकृत ढंग से सीसी रोड बनवा दी। कई बार स्थानीय स्तर पर विभाग कर्मियों ने विरोध किया और क्षेत्रीय लेखपाल ने पैमाइश भी की है।
जिलाधिकारी कानपुर नगर के आदेश पर वह पशु चिकित्सालय परिसर को सुरक्षित कर रहे हैं। इधर, चिकित्सालय अधिकारी और कर्मियों द्वारा रास्ता बंद करने की सूचना पर बड़ी संख्या में मोहल्लेवाले एकजुट गए और विरोध करने लगे। विवाद बढ़ता देखकर पशु चिकित्सालय कर्मी मौके से चले गए।
अमर उजाला ब्यूरो
रास्ता बंद करने पर मोहल्लेवासी एकजुट
फोटो 26 डीएचटीबीएलआरपी 11 परिचय- रास्ता बंद करने की सूचना पर एकत्र मोहल्लेवाले