फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एंबुलेंस में शराब' और 'रशियन डांसर' को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

Wed, 27 Dec 2017 09:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अखिलेश यादव
स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसा दुरुपयोग निंदनीय भी है और दुखद भी...। कुछ ऐसे ही स्टेटमेंट्स के जरिये सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार को आड़े हाथों लिया है। प्रदेश सरकार के कामों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिलेश ने भाजपा सरकार के काम करने के तरीकों पर उंगली उठाई।
 


     
विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
मंगलवार को अखिलेश ने ट्विटर पर मेरठ के मेडिकल कॉलेज की एल्यूमिनी मीट में एंबुलेंस से शराब की बोतलें और रशियन डांसर की मीडिया में आईं तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि - अब समझ में आया कि आज की इस नयी सरकार के दौर में एम्बुलेंस उन लोगों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही जिन्हें इसकी सही में जरुरत है. स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसा दुरुपयोग निंदनीय भी है और दुखद भी.  
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव
मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में हुए एल्यूमिनी मीट समारोह में एंबुलेंस का प्रयोग शराब रखने के लिए किया जा रहा था। निजी सेंटरों की एंबुलेंस में कई पेटी शराब ढोई गई थी।    
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव
केवल यही नहीं कार्यक्रम में 1992 बैच के आयोजक डॉक्टर्स व 1997 बैच के नॉन मेडिको स्टॉफ के बीच डीजे पर डांस को लेकर जमकर विवाद हुआ व मारपीट भी हुई थी। मामले को बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस दौरान रशियन डांसर के बैले डांस को लेकर भी काफी विवाद हुआ। 
 
  https://t.co/IcZ5ywMgdx

अब समझ में आया कि आज की इस नयी सरकार के दौर में एम्बुलेंस उन लोगों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही जिन्हें इसकी सही में जरुरत है. स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसा दुरुपयोग निंदनीय भी है और दुखद भी. — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 26, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें