खून में इसके मिट्टी, मिट्टी में इसका खून, जरा देखिए तो इस गिलहरी का जुनून...। फिल्म सुल्तान में सुल्तान का किरदार निभाने वाले सलमान खान ने सामान्य से युवा से खुद को बखूबी अंतरराष्ट्रीय पहलवान साबित किया।
विज्ञापन
फिल्मी पटकथा नहीं हकीकत का दंगल है
2 of 6
दाना चुंगती गिलहरियां
ऐसा ही कुछ नजारा सोमवार को रतनलाल नगर स्थित एनवॉयरमेंट पार्क में दिखा। लेकिन यह कोई फिल्मी पटकथा नहीं, हकीकत का दंगल था। अजीबोगरीब, रोमांच और जज्बे से भरा। एेसा नजारा जाे अापकाे भी राेमांच अाैर वाइल्ड लाइफ के करीब ले अायेगा।
विज्ञापन
दाने काे लेकर हुई गैंगवार कैमरे कैद
3 of 6
खाने के लिये जंग
दरअसल रोज पार्क आने वाले मार्निंग वाकर्स गिलहरियों, चिड़ियों के लिए दाना लाते हैं। हर राेज की तरह अाज दाने में चावल अाया था। शायद पहली बार अाया हाे। इसे लेकर दाे गैंगाें में जाे गैंगवार हुई उसे अाप कभी नहीं भूल पायेंगे।
दाने काे लेकर कौए और गिलहरी में जंग छिड़ गई
4 of 6
गिलहरी ने काैवे काे चटाई धूल
सोमवार को भी उन्होंने ऐसा ही किया। इन दानों को लेकर एक कौए और गिलहरी में जंग छिड़ गई। पहले तो कौए ने गिलहरी को चौंच में पकड़ कर गिरा लिया। इसके बाद भी गिलहरी ने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन
कौए का पैर पकड़ उसे धोबी पछाड़ से पटखनी दी
5 of 6
काैवे काे पटखनी देती गिलहरी
दबाव में होने के बावजूद कौए का पैर पकड़ उसे धोबी पछाड़ से पटखनी दी। देखते ही देखते कौआ चारों खाने चित गिर पड़ा। उठा पटक के कई राउंड यूं ही चलते रहे। दाना पाने की लड़ाई में और कौए, गिलहरी भी आमने-सामने आ गए।
हौसलों से लबरेज गिलहरियों ने कौओं को खदेड़ कर ही दम लिया
6 of 6
दांव खेलती गिलहरी
हौसलों से लबरेज गिलहरियों ने कौओं को खदेड़ कर ही दम लिया। उठा पटक हुई। काैवाें ने अपने बड़े पंजाे अाैर पंखाें का भी खाैफ दिखाया पर गिलहरी ने दिखा दिया कि आकार में बड़ा होने से कुछ नहीं होता, जंग हौसलों से जीती जाती है।