पत्नी डिंपल के चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए दो अप्रैल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से होते हुए वह इटावा से कन्नौज लोगों से मिलते हुए आएंगे। यहां पार्टी के प्रमुख नेताओं से वार्ता करेंगे और राजनीतिक सरगर्मी की जानकारी लेंगे। इसके बाद बोर्डिंग मैदान में हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना होंगे।
सूत्रों के मुताबिक एक अप्रैल को मुलायम सिंह यादव मैनपुरी में नामांकन दाखिल करेंगे। यहां अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद अखिलेश सैफई में रुककर अगले दिन दो अप्रैल को सड़क मार्ग से होते हुए कन्नौज पहुंचेंगे। इस दौरान बीच-बीच में समर्थकों और पार्टी के प्रमुख नेताओं से भेंट करेंगे।