कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को सैफई स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें जनता के बीच जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी भ्रष्ट सरकारों का भी सफाया होना बेहद जरूरी है। जनता इन सबसे काफी तंग आ चुकी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि मौजूदा वक्त में जनता का दुख दर्द समझने वाला कोई नहीं है। आप सभी को ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए ताकि जनता की समस्याओं को हल किया जा सके।