यूपी के फर्रुखाबाद जिले में निर्माणाधीन सड़क किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में मिली युवती से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्रधान और उसके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश भी दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवती जागरण में भजन गाने का काम करती है। रविवार को वह हरदोई में जागरण से भजन गाकर घर लौट रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह पांचालघाट पर बस से उतरी और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी ग्राम सभा धंसुआ के प्रधान सुरजीत वर्मा ने बाइक से उसे नेकपुर के पास छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।