इससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राम मंदिर निर्माण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान '24 घंटे में राम मंदिर मामले को सुलझा सकते हैं' पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि - हमने सिर्फ 26 जनवरी मनाई है, अगर कोई सीएम 26 जनवरी को ऐसी बातें कहे तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उसे किस तरह का सीएम होना चाहिए।
यही नहीं अखिलेश ने यह भी कहा कि मैं मुख्यमंत्री को बताना चाहता हूं कि जनता ने उन्हे 90 दिन का वक्त दिया है इसलिए किसानों की फसलों को बचाने की चिंता करें। पहले किसानों को बचाया जाना जरूरी है।