फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 7560 रुपये में करिए भारत दर्शन यात्रा, ये है आईआरसीटीसी का स्पेशल टूर पैकेज

Wed, 30 Jan 2019 01:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने गया, गंगासागर, पुरी, कोणार्क मंदिर और बैद्यनाथ मंदिर घूमने के लिए सात रात और आठ दिन का पैकेज घोषित किया है। इस भारत दर्शन यात्रा का खर्च प्रति व्यक्ति 7560 रुपये होगा। यह यात्रा 22 फरवरी से एक मार्च तक चलेगी। यात्रा स्पेशल ट्रेन से होगी।
विज्ञापन

डेमो पिक
पैकेज में यह शामिल होगा
पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय बसों व धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था आदि शामिल है। इसके लिए बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या फिर आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com  पर ऑनलाइन कराई जा सकती है।
विज्ञापन

डेमो पिक
ये दर्शनीय स्थल घूमेंगे 
गया में विष्णुपाद मंदिर, कोलकाता में गंगासागर व काली मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर में कोणार्क मंदिर और जसीडीह (झारखंड) में बैद्यनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली सफदरगंज, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और वाराणसी से उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें