फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित आंदोलन को लेकर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा-'मोहभंग की सजा दी जा रही है'

Tue, 03 Apr 2018 11:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन

दलित आंदोलन को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने सवाल उठाया है कि ये सब किसके इशारे पर हो रहा है। एक्ट बदलने की क्या जरूरत पड़ी ये साजिश है। 

अखिलेश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि-

विज्ञापन

सरकार की ये कैसी ‘दलित-नीति’ है कि न तो वो दलितों की मूर्तियां तोड़ने से लोगों को रोक रही है न उनकी हत्याएं करने से और ऊपर से नाम व एक्ट बदलने की भी साज़िश हो रही है। ये सब क्यों हो रहा है और किसके इशारे पर, ये बड़ा सवाल है। क्या दलितों को सरकार से मोहभंग की सज़ा दी जा रही है?


बता दें कि एसएसी, एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश भर में दलितों के विरोध प्रदर्शन ने विपक्षी एकता को नई ताकत दे दी है। यह दलित आंदोलन दस राज्यों में सबसे ज्यादा असरदार दिखा। आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में अब तक 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें