बांदा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया। सीएम को निरीक्षण के लिए तिंदवारी स्थित गोशाला भी आना था। संबंधित अधिकारी गोशाला को चमकाने में लग गए। यही नहीं गायों को भी साबुन से नहलाया गया। रविवार के अंक में अमर उजाला ने गायों को साबुन से नहलाने की खबर प्राथमिकता से छापी।
अमर उजाला की खबर को शेयर करते हुए पूर्व सीएम अखिलश यादव ने ट्विटर पर लिखा कि हुजूर के शासन काल में नफरत और भ्रष्टाचार का जमा मैल धोने के लिए भी कोई साबुन बना है क्या?