फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल आने के बाद कहीं अखिलेश यादव को तो नहीं सता रहा हार का डर, इसलिए पूछा कितने वोट मिलेंगे

Mon, 20 May 2019 03:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं से मिलते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शहीद जवान रोहित यादव के गांव जाते वक्त यहां जाजमऊ पुल पर सपाइयों से पूछा कि नगर सीट पर गठबंधन को कितने वोट मिलेंगे। इसके साथ ही यहां मौजूद महानगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खां ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी की स्थिति पूछी।
विज्ञापन


उन लोगों की जानकारी भी ली जो चुनाव में लगे थे और जो चुनाव से दूर रहे। जाते वक्त महानगर अध्यक्ष खान से यह भी कहा कि सही-सही रिपोर्ट निर्भीकता के साथ बनाकर भेजो। सपा अध्यक्ष यादव का जाजमऊ पुल पर सपा नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान वह नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले।

उन्होंने थोड़ी देर में पूरी नगर सीट का ब्यौरा लिया। यह भी पूछा विधानसभा क्षेत्रों में कौन-कौन नेता जिम्मेदारी देख रहा था। इसके बाद विधानसभा वार चुनाव की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद डेरापुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, विधायक अमिताभ वाजपेयी, हाजी मोहम्मद हसन रूमी, चंद्रेश सिंह, बृजेंद्र यादव, मुमताज मंसूरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें