फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर शहीद हो रहे जवान, मोदी गुफा में लगा रहे ध्यान: अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए डेरापुर क्षेत्र के रोहित यादव के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं और मोदी गुफा में ध्यान लगाए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार को शहीद के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देनी चाहिए।
विज्ञापन


अखिलेश यादव रविवार दोपहर करीब 2:15 बजे डेरापुर के आंबेडकर नगर गांव स्थित शहीद रोहित यादव के घर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने आतंकी हमलों और जवानों के सुरक्षा इंतजामों को लेकर सरकार के रवैये पर सवाल खड़े किए। प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए बोले, यह समय गुफा में बैठने का नहीं है।

इससे पूर्व शहीद रोहित के घर में परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान वहां मौजूद रोहित के फौजी बहनोई योगेंद्र से घटना के बाबत जानकारी ली। योगेंद्र ने बताया कि पुलवामा में वारदात के वक्त वह भी रोहित की पोस्ट से कुछ ही दूरी पर तैनात थे। अखिलेश ने उनसे जवानों की सुरक्षा जैकेट की स्थिति के बारे में भी पूछा। शहीद रोहित की मां विमला देवी, पिता गंगा सिंह, पत्नी वैष्णवी को हर तरह की मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


पूर्व सीएम के साथ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष समरथ पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, एमएलसी दिलीप सिंह, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जगदेव सिंह यादव, कमलेश दिवाकर, इरशाद कुरैशी, अमित यादव, शिवकुमार कठेरिया, कबीरुल हसन, शेखू खान, हिम्मत सिंह, श्यामजी, चंद्रशेखर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें