समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को यूपी के बांदा जिले में जनसभा करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर सियासी तीर चलाए। साथ ही कुछ दिन पहले बांदा में हुई पीएम मोदी की जनसभा को लेकर खूब तंज कसे।
अखिलेश की जनसभा अतर्रा के एक ग्राउंड में आयोजित की गई। संबोधन शुरू करते हुए सबसे पहले अखिलेश ने सभा स्थल में आए हुए लोगों को धन्यवाद दिया। कहा कि इतनी गर्मी में भी पंडाल लोगों से भरा हुआ है यह देखकर बेहद खुशी हो रही है।