फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धाक जमाने के बाद सैफई पहुंचे अखिलेश, मुलायम सिंह के अंत्येष्टि स्थल पर किया नमन; महादेव के किए दर्शन

Mon, 10 Jun 2024 08:36 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी इटावा/सैफई

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई पहुंचकर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर नमन किया। इसके बाद वह शहर में बन रहे निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर नमन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में धाक जमाने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार शाम को अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले अपने पिता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर नमन किया। इसके बाद वह शहर में बन रहे निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महादेव की शिला को नमन करके आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव शाम करीब चार बजे सैफई पहुंचे। सबसे पहले आवास पर पहुंचकर परिवारीजनों से मिले। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। थोड़ी देर यहां रुकने के बाद वह नुमाइश मैदान में नेता जी के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे। यहां उनकी प्रतिमा और अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। 

इसके बाद वह शहर उनकी ओर से बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने महादेव की शिला के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। हालांकि उन्होंने इस बीच पत्रकारों से वार्ता नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें