फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बजट पेश होने के बाद भी अधूरे पड़े विकास कार्य- अखिलेश यादव

Mon, 27 Jan 2020 09:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन बजट सत्र समाप्त होने के बाद भी कन्नौज में सभी विकास कार्य अधूरे हैं। चौथे बजट में लोगों को विकास में शामिल करने की आशा है। अगर नहीं हुआ तो वह कार्यों का निरीक्षण कर देखेंगे कि आखिरकार केंद्र व प्रदेश सरकार बजट क्यों नही दे रही है।
विज्ञापन


सैफई से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लखनऊ जाने की सूचना पर कई सपा नेता फगुहा भट्ठे के पास एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना काफिला रोक दिया। काफिला रुकते ही सपा नेताओं ने स्वागत किया।
Trending Videos

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने कन्नौज में बहुत से विकास कार्य कराए हैं। जनता के हितों को देखते हुए पैरामेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, कैंसर, हृदय रोग संस्थान, आलू मंडी, परफ्यूम पार्क समेत अन्य विकास कार्यों को शुरू कराया था।

सरकार जाते ही सभी कार्य रुक गए। तीन बजट पास होने के बाद भी केंद्र व प्रदेश सरकार ने कन्नौज में रुके विकास कार्यों के लिए बजट नहीं दिया। चौथा बजट पेश होने के बाद शायद विकास कार्यों के लिए बजट मिल जाए।
विज्ञापन

अगर फिर भी नहीं मिला तो वह स्वयं अधूरे पडे़ कार्यों का निरीक्षण कर देखेंगे कि आखिर में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बजट क्यों नही दे रही है। वह जनता से बजट मांगने की बात कहेंगे।  जनता की मांग पर भी बजट नहीं मिला तो वह जनता से कहेंगे कि जैसा सपा के साथ किया, वैसा ही भाजपा के साथ करें। 

जनता ने भाजपा को वोट देकर अपना आकलन कर लिया है। जनता ही भाजपा को बता देगी। इस मौके पर सदर विधायक अनिल दोहरे, कुक्कू चौहान, दीपेंद्र चौहान, रामनरायन बघेल, संजू कटियार समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें