फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने एक्सप्रेस वे बनवाकर उस पर विमान उतरवा दिया, भाजपा सरकार में सड़क पर सांड़ उतारे जा रहे: अखिलेश

Thu, 23 Jan 2020 04:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि हिंदू समाज में साधु-संतों का सम्मान होता है। एक संत की भावना और भाषा ऐसी नहीं होनी चाहिए। सीएम को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती।

विज्ञापन


बताते चलें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शाहीन बाग में दिए जा रहे धरने पर बुधवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि पुरुष रजाई ओढ़कर घर में सो रहा और महिलाएं चौराहे पर हैं।

Trending Videos

सपा मुखिया ने छिबरामऊ में प्रेस वार्ता में कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई भी आत्मसम्मान के लिए मैदान में कूदी थीं। ये महिलाएं भी सम्मान के लिए आंदोलन कर रही हैं। अमित शाह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी राजनेता की ऐसी भाषा नहीं होती, जो ये लोग बोल रहे हैं।

छिबरामऊ बस हादसे पर अखिलेश ने कहा कि ये कितने शर्म की बात है कि मरने वालों की संख्या तक नहीं बताई गई। कहा कि यूपी में सरकार बनने पर मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये देंगे।

बस हादसे में मरने वालों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 20-20 हजार रुपये देंगे। किसानों को मुआवजा कम मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार बनवाइए, चार गुना मुआवजा पाइए। अखिलेश बोले कि किसानों की जो समस्याएं हैं, वे एकजुट होकर उनसे मिलें। उनकी समस्याओं को वह लोकसभा में उठाएंगे। 
विज्ञापन

कन्नौज से अखिलेश कारगिल शहीद राकेश की प्रतिमा का अनावरण करने फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद पहुंचे। यहां अखिलेश ने शहीद राकेश चंद्र की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनपीआर व एनआरसी लाकर समाज को बांटने की एक सजिश रची जा रही है।

यह षड्यंत्रकारी लोग हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। महात्मा गांधी ने गुजरात से चलकर पूरे देश में सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाया। यह लोग गुजरात से निकलकर सत्य और अहिंसा को मार रहे हैं। हमने एक्सप्रेस वे बनवाकर उस पर विमान उतरवा दिया लेकिन भाजपा सरकार में सड़क पर सांड़ उतारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें