फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, बोले- 2014 में यूपी से आई थी भाजपा...2024 में जाएंगे भी यूपी से

Sat, 21 Oct 2023 02:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बता दें कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा हर जिले में लोक जागरण अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। इसी क्रम में हरदोई जनपद का शिविर 20 और 21 अक्तूबर को हो रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लोक जागरण अभियान के तहत समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरू हो गया। शिविर के पहले दिन राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल समेत कई नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।

विज्ञापन

शिविर में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। साथ ही, भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा यूपी से आई थी और 2024 में यूपी से ही जाएंगे। सरकार ने इन्वेस्टमेंट मीट में जो करार किए, वो जमीन पर नहीं उतरे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बात एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की कर रहे हैं और सांड-मच्छर संभल नहीं रहे हैं। सोशल मीडिया पर सांडों का आतंक देखने को मिल रहा है। हरदोई के सांड जबरदस्त हैं, जो तहसील में तीसरी मंजिल पर चढ़ गए थे। शायद इतने जानवर कभी हम लोगों ने सड़कों पर नहीं देखे होंगे,  जितने आजकल देख रहे हैं।

विज्ञापन

हरदोई में सांड दो फ्लोर ऊपर चढ़कर छत पर खड़े थे
वैसे तो हम लोग ने अभी तक सांड डिवाइडर पर और सड़कों पर देखे थे, लेकिन हरदोई में सांड दो फ्लोर ऊपर चढ़कर तहसीलदार की छत पर खड़े थे। उन्होंने आगे कहा कि यहां अगर कोई प्रधान होगा। गांव स्तर पर राजनीति करता होगा, तो जानता होगा सरकार से पैसा आ रहा है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे में फर्क है
थोड़ा बहुत ही पैसा दे रहे हैं, बजट में तो कहते हैं हजार करोड़ दे रहे हैं। सच्चाई ये है कि जमीन पर पहुंचते-पहुंचते वो हजार करोड़ रुपये कहां चले जा रहे हैं, किसी को नहीं पता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे में फर्क है। जो कुछ मुनाफा हो रहा है आगरा एक्सप्रेसवे में, वो सरकार के ख़ज़ाने में जा रहा है।

सपा और भाजपा के काम करने के तरीके में भी बड़ा अंतर
वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे का मुनाफा होगा, वो किसी उद्योगपति की जेब में जाएगा। यहां सरकार का खजाना बढ़ेगा और वहां उद्योगपति का खजाना बढ़ेगा। यही फर्क है समाजवादी पार्टी में और भारतीय जनता पार्टी के काम करने के तरीके में। हम जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आने वाले सभी चुनाव सपा जीतने जा रही है
अंत में कहा कि हम लोगों ने एक साथ बैठकर दो दिन में कुछ ना कुछ सीखा है और कुछ ना कुछ समझा है। मुझे पूरा भरोसा है कि यहां के नेता, कार्यकर्ता और बूथ स्तर के साथी इन सब चीजों को याद करके रखेंगे और समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। मुझे उम्मीद है कि आने वाले सभी चुनाव सपा जीतने जा रही है।
विज्ञापन

लोक जागरण अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
बता दें कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा हर जिले में लोक जागरण अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। इसी क्रम में हरदोई जनपद का शिविर 20 और 21 अक्तूबर को हो रहा है। शिविर का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें