अखिलेश यादव ने सरकारी ट्विटर अकाउंट से डिलीट किए ट्वीट
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अखिलेश यादव की एक गतिविधि ने बड़ा संशय कायम कर दिया है। दरअसल, उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के दो ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सभी ट्वीट डिलीट कर दिए हैं। इस पर एक जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि अखिलेश यादव का यह कदम गैरकानूनी है।जर्नलिस्ट ने कहा कि अगर सरकारी ट्विटर हैंडल से ट्वीट्स डिलीट किए गए हैं तो यह IT एक्ट के खिलाफ अपराध है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें अखिलेश यादव अगले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यकारी मुख्यमंत्री बने रहेंगे। ऐसे में अखिलेश यादव को सभी ट्वीट को सेव करके रखना उनकी अपनी जिम्मेदारी थी।
जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि@CMOfficeUP से आखिरी ट्वीट 19 नवंबर 2015 का है। @UPGovt ट्विटर हैंडल से आखिरी ट्वीट 7 सितंबर 2014 है। इस बाबत अभी तक उत्तर प्रदेश एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।