फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले कन्नौज हादसे में मृतकों की संख्या क्यों छुपा रहे हैं

Mon, 13 Jan 2020 05:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज हादसे अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में शुक्रवार को बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद जयपुर जा रही स्लीपर बस में 20 लोग जिंदा जल गए थे। जिसके बाद सोमवार को कन्नौज पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बस में मारे जाने वाले लोगों की संख्या छुपाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास खजाना भरा है, इसलिए हादसे में मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए मदद की राशि बढ़ानी चाहिये।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, सपा सरकार बनने पर बस हादसे में मरने वालों के स्वजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। छिबरामऊ स्थित बंद पड़े अग्निशमन केंद्र पहुंचे अखिलेश ने कहा यदि यह चालू हालत में होता तो कई और लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें