कन्नौज हादसे अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में शुक्रवार को बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद जयपुर जा रही स्लीपर बस में 20 लोग जिंदा जल गए थे। जिसके बाद सोमवार को कन्नौज पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बस में मारे जाने वाले लोगों की संख्या छुपाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास खजाना भरा है, इसलिए हादसे में मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए मदद की राशि बढ़ानी चाहिये।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा, सपा सरकार बनने पर बस हादसे में मरने वालों के स्वजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। छिबरामऊ स्थित बंद पड़े अग्निशमन केंद्र पहुंचे अखिलेश ने कहा यदि यह चालू हालत में होता तो कई और लोगों की जान बचाई जा सकती थी।