मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अदृश्य शक्तियों ने घेर कर रखा है। गुरुवार को इटावा में सरकारी योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सीएम अखिलेश के ‘मन की बात’ जुबां पर आ गई। उन्होंने कहा कि हम अदृश्य ताकतों से घिरे हैं इनसे कैसे लड़ा जाए ये समझ में नहीं आ रहा है। बातों-बातों में सीएम ने समाजवादी पार्टी में अंदरूनी कलह और प्रतिद्वंदी पार्टियों द्वारा सपा के खिलाफ हो रहे घेराव की तैयारियों का खुलासा कर दिया। उन्होंने अपने पारिवारिक विवाद पर कुछ भी बोले बिना कहा,’ कुछ दिनों पहले हम नंबर वन पर थे लेकिन आज किस नंबर पर हैं ये पता ही नहीं’।
डीयर सफारी में सीएम ने हिरनों को खिलाया चारा
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इटावा में हिरनों को चारा खिलाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई एयर स्ट्रिप पर राजकीय वायुयान से उतरने के बाद सीधा शहीद सैनिक नितिन यादव के घर शोक जताने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने डीयर पार्क का लोकार्पण किया। हिरनों को चारा खिलाकर डीयर पार्क को और बेहतर बनाने की बात भी कही। उन्होंने सैफई में इंटरनेशनल तरणताल, इंडोर स्टेडियम समेत दर्जनों योजनाओं का लोकार्पण किया। करीब 715 करोड़ की योजनाएं जनता को समर्पित कीं।
सैफई जैसा तरणताल अब लखनऊ में भी बनेगा
हिरण सफारी का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को अपने गृह जिले इटावा में थे। यहां उन्होंने विकास से जुड़ी कई अहम योजनाओं का लोकार्पण किया। सीएम ने सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि सैफई जैसा तरणताल अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बनेगा।
यूपी सरकार देगी ढेर सारी नौकरियां
इटावा में योजनाओं का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
बीते 4 अक्टूबर को कानपुर मेट्रो परियोजना के शिलान्यास के दौरान उमड़ी भीड़ से सीएम गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार आने वाले दिनों में ढेर सारी नौकरियां निकालने वाली है। अदालत ने कई नौकरियों पर रोक लगा रखी है लेकिन हम अपने मिशन में लगे रहेंगे।