फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट, यहां जानें कब खरीदने से होगा फायदा

Thu, 06 Oct 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
दोनों कीमती धातुओं के महंगा होने की उम्मीद लगाए सराफा कारोबारियों को उस वक्त आश्चर्य हुआ जब तीन महीने के भीतर एक बार फिर इनके दाम धड़ाम हो गये। 
विज्ञापन


सोना पांच अक्तूबर को 30,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 43,000 रुपये किलो पहुंच गई। इस अवधि की यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। 

कारोबारियों का अनुमान कि इससे सराफा कारोबार चमकेगा। 
चौक सराफा एसोसिएशन के आदीश कुमार जैन के मुताबिक बुधवार को सोने एवं चांदी का रेट खुला तो कारोबारी दंग रह गये। 

चार अक्तूबर को 31,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बिकने वाला सोना 800 रुपये घटकर 30,400 रुपये रह गया। इसी प्रकार चांदी  भी 45,100 रुपये प्रति किलो की जगह 43,100 रुपये पहुंच गई। 
विज्ञापन

जानें क्या बोले कारोबारी

डेमो - फोटो : डेमो
आदीश ने बताया कि 18 से 20 सितंबर तक सोना 31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। सराफा बाजार को उम्मीद थी कि नवरात्र से सोना एवं चांदी के दाम में और तेजी आएगी लेकिन नई हलचल से बाजार ठहर सा गया है। 

सोना-चांदी सस्ता होने से कारोबार को पंख लगने की उम्मीद है। सराफा एसोसिएशन के प्रवक्ता विनोद माहेश्वरी ने बताया कि शादी-विवाह या निवेश के उद्देश्य से खरीददारी करने वालों के लिए यह सुनहरा वक्त है। 

इनके भाव में और गिरावट आने की संभावना कम ही है। बुलियन कारोबारी उमेश पाटिल ने बताया कि एक-दो दिन इंतजार के बाद खरीद फरोख्त करने वाले फायदे में रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें