फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: अखिलेश बोले- सपा को सुगंध पसंद है, इसलिए इत्र पार्क बनवाया, गोशाला बनाकर सरकार ने फैलाई दुर्गंध

Wed, 26 Mar 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 1108 कुंडीय महायज्ञ में शामिल हुए। मां पीतांबरा देवी के दर्शन किए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज में सुगंध का विशेष महत्व है। सपा को सुगंध पसंद है, इसलिए इत्र पार्क बनवाया। इस सरकार को दुर्गंध पसंद है, इसलिए गोशालाएं बनवाईं। सांड़ पकड़े नहीं जा रहे हैं और उनका पैसा खाया जा रहा है। वह बुधवार को शहर के बोर्डिंग मैदान में 1108 कुंडीय महायज्ञ में पहुंचे थे। यज्ञशाला में उन्होंने मां पीतांबरा के दर्शन किए और यज्ञाधीश रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा के विधायक खुल कर कह रहे हैं कि हमें बदलाव चाहिए। मुख्यमंत्री को भी कुर्सी खतरे में दिखाई देने लगी है। एक विधायक तो बिल्कुल दिल्ली के करीब हैं। आखिरकार वह विधायक किसको चेतावनी दे रहे थे। एक और विधायक कह रहे हैं कि बाबा की अब प्रदेश को जरूरत नहीं है उनको यहां से भेज देना चाहिए। बस्ती के एक विधायक का एक वीडियो देखा, जिसमें वह कह रहे हैं कि इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा। लूट मची हुई सरकार में। तहसील और थानों में लूट से आम जनता परेशान है।

आठ साल बेमिसाल का नारा देने वाली सरकार के सामने कई सवाल हैं। इसीलिए सरकार मीडिया के सवाल का जवाब नहीं देना चाहती है। सरकार ने आय दोगुनी करने का आश्वासन दिया था। आय दोगुनी नहीं हुई। यह देश का पहला इतिहास होगा कि जहां सरकार विकास और उपलब्धि की खुशी मना रही हो, वहीं उनका एक आईएएस अंडरग्राउंड हो गया हो। वहीं, जालीदार टोपी के सवाल पर कहा कि वह लाल टोपी तब से लगाते हैं, जब से नेता जी ने उन्हें दी है। प्रदेश में कई ऐसे नेता हैं जो लगातार टोपी बदल रहे हैं। विश्वास न हो तो एआई या चैट जीपीटी से पूछ सकते हो, या गूगल पर सर्च कर लो। भाजपा के लोग कभी कभार मजाक की बात को भी गंभीरता से ले लेते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे समेत कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें